आइजोल, 20 अगस्त असम राइफल्स ने मिजोरम सरकार पर राज्य में अर्धसैनिक बल के “संचालनात्मक आवागमन” पर कथित रूप से पाबंदी लगा कर केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
इस आरोप से कुछ दिन पहले मीडिया के एक हिस्सें में खबर आई थी कि असम राइफल्स के 15 कर्मी कोविड-19 की जांच के नियमों की अवहेलना कर मिजोरम-असम सीमा पर स्थित एक जांचद्वार से जबरन राज्य की सीमा में घुस गए थे।
बुधवार को जारी वक्तव्य में कहा गया, “मिजोरम सरकार ने राज्य में सशस्त्र बलों को प्रवेश न देकर केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश का “स्पष्ट रूप से उल्लंघन” किया है जिसका राष्ट्रीय सुरक्षा पर गहरा प्रभाव पड़ेगा और यह चिंता का विषय है।”
वक्तव्य में कहा गया कि गृह मंत्रालय के दिशा निर्देशों में स्पष्ट रूप से रक्षा और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को छूट देने के बारे में बताया गया है।
यह भी पढ़े | कोरोना को लेकर मिजोरम में बड़ी राहत, पाए गए 1 मरीज: 20 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उधर, मिजोरम सरकार ने एक पत्र में कहा कि असम राइफल्स की ओर से जानबूझकर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया गया जिससे लोगों की सुरक्षा के साथ गंभ्रीर रूप से खिलवाड़ हुआ और कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के लिए किए जा रहे राज्य सरकार के प्रयासों को झटका लगा।
असम राइफल्स के वक्तव्य में कहा गया, “असम राइफल्स के संचालनात्मक आवागमन पर लगाई गई राज्य सरकार की पाबंदी से बल के सुचारु रूप से काम करने पर गंभीर रूप से बाधा उत्पन्न हुई है जिससे सीमा की सुरक्षा करने का कार्य प्रभावित हुआ है।”
वक्तव्य में कहा गया कि असम राइफल्स ने राज्य में ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे सामुदायिक स्तर पर कोरोना वायरस का प्रसार हो और बल के अपने कोविड-19 मरीजों को असम राइफल्स ने आइजोल के निकट जोखासंग में पृथक-वास में रखा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY