नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ मामूली घटकर 2,657 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।
एचयूएल का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,670 रुपये था।
कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी एकीकृत कुल आय 15,806 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 15,253 करोड़ रुपये थी।
कंपनी का कुल खर्च दूसरी तिमाही में 12,211 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 11,965 करोड़ रुपये रहा था।
एचयूएल ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए एक रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर 18 रुपये के अंतरिम लाभांश को मंजूरी दे दी है।
कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान घरेलू देखभाल के खंड में तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई है। साबुन की कीमतों में और कटौती किए जाने से राजस्व में गिरावट आई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY