हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 10 जून जिले के खोरड गांव में एक आटा मिल में दुपट्टा फंस जाने से नौ साल की एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार की है।
पुलिस ने बताया कि एक प्रवासी मजदूर की नौ साल की बेटी मनीषा कुमारी नल से पानी भर रही थी, उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और उसका दुपट्टा आटा मिल में फंस गया।
मनीषा का परिवार मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के गोसाईटोला गांव का रहने वाला है।
दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और उसने मनीषा के परिवार को इसकी सूचना दी। वह पांचवीं कक्षा की छात्रा थी।
हमीरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित परिवार को 5,000 रुपये की तत्काल सहायता मुहैया करायी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY