जरुरी जानकारी | ऊंचे दाम, कोविड-19 ने हल्की की धनतेरस की चमक; आनलाइन खरीदारी का रहा जोर

नयी दिल्ली/ मुंबई, 13 नवंबर ऊंची कीमतें तथा कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न आर्थिक दिक्कतों ने इस बार धनतेरस की चमक फीकी कर दी। दिवाली से पहले धनतेरस के दूसरे दिन शुक्रवार को सोना और चांदी की बिक्री में 35 प्रतिशत तक गिरावट का अनुमान हैं। उपभोक्ताओं ने इस बार ज्यादातर खरीदारी ऑनलाइन करने में दिलचस्पी दिखाई। आभूषण कारोबारियों ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ज्यादातर खरीदारी हल्के आभूषणों, सिक्कों और कीमती धातुओं तक सीमित रही। इसका कारण लोगों की क्रयशक्ति में कमी आना और सोने की कीमतें अधिक होना रहा।

यह भी पढ़े | Tiger Shroff की बहन कृष्णा श्रॉफ ने बॉयफ्रेंड एबन हैम्स से किया ब्रेकअप, डिलीट की सारी तस्वीरें.

कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से अधिकांश ग्राहकों ने पहले से ही ऑर्डर बुक कर दिया था और वे वैवाहिक गहनों की शुक्रवार को डिलिवरी लेते नजर आये। कुछ ग्राहकों ने सुरक्षा को लेकर तनिष्क और मेलोरा जैसे ब्रांडों से ऑनलाइन खरीदारी को तरजीह दी।

कारोबारियों ने बताया कि जो लोग कीमती धातु खरीदने में सक्षम नहीं थे, उन्होंने स्टील के बर्तनों की खरीदारी की।

यह भी पढ़े | Diwali 2020 Bumper Lottery and Prize List: जाने कैसें खरीदें महाराष्ट्र, पंजाब, नागालैंड, गोवा राज्य लॉटरी? ऐसे ऑनलाइन चेक करें रिजल्ट.

धनतेरस को सोना, चांदी और अन्य कीमती सामान खरीदने के लिए एक शुभ दिन माना जाता है और यह त्योहार बड़े पैमाने पर उत्तर और पश्चिम भारत में मनाया जाता है।

धनतेरस के मौके पर इस साला सोने की कीमत 50,425 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जो पिछले साल 38,096 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इस प्रकार इस साल दाम 32 प्रतिशत से अधिक ऊंचे हैं। इसी प्रकार चांदी का दाम भी 62,000 रुपये प्रति किलो से ऊपर चल रहे हैं।

अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के अध्यक्ष अनंत पद्मनाभन ने पीटीआई- से कहा, ‘‘देशभर में खुदरा स्टोरों में दिन के उत्तरार्ध में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है लेकिन यह काविड- 19 के डर के कारण पिछले साल के मुकाबल कम ही रही।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)