देश की खबरें | केरल में बीस करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त, दो गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, छह सितंबर केरल में अत्तिंगल के पास एक ट्रक से आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बीस करोड़ रुपये मूल्य का पांच सौ किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया और इस संबंध में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

राज्य आबकारी प्रवर्तन दल को गोपनीय सूचना मिली थी कि मैसूरु स्थित केरल के कुछ लोग मादक पदार्थ केरल लाने की योजना बना रहे हैं।

यह भी पढ़े | Western Railway: पश्चिम रेलवे ने 12 सितंबर से 6 जोड़ी और विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया.

सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दल ने राज्य राजमार्ग पर नेशनल परमिट ट्रक को रोका और मादक पदार्थ जब्त किया।

आबकारी सर्कल निरीक्षक टी अनिल कुमार ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 6 नए मरीज पाए गए: 6 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि गांजे को अन्य सामान के नीचे छिपाकर लाया जा रहा था।

विभाग की ओर से एक विज्ञप्ति में कहा गया कि मामले के संबंध में पंजाब और झारखंड के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

इस बीच आबकारी मंत्री टी पी रामकृष्णन ने दल के अधिकारियों को इस कार्य के लिए बधाई दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)