देश की खबरें | उत्तराखंड में हेमकुंड यात्रा चार सितंबर से होगी शुरू
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गोपेश्वर, 19 अगस्त उत्तराखंड के चमोली जिले में उच्च गढवाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब की यात्रा इस साल चार सितंबर से शुरू होगी । कोविड-19 के चलते इस बार गुरुद्वारे के कपाट तीन माह की देरी से खुल रहे हैं ।

हालाांकि, राज्य के बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों को तीन दिन पहले का कोविड-19 से संक्रमण मुक्त होने का प्रमाणपत्र लेकर आने पर ही यात्रा की अनुमति होगी।

यह भी पढ़े | Hemkund Sahib: हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट 4 सितंबर से श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे.

एक विज्ञप्ति में चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि श्री हेमकुंड साहिब के कपाट चार सिंतबर को श्रद्वालुओं के लिए खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि चमोली जिला प्रशासन एवं गुरूद्वारा प्रबंधन समिति के समन्वय से यह निर्णय लिया गया है।

सिखों के 10वें गुरू गोविंद सिंह की तपस्थली श्री हेमकुंड साहिब के कपाट हर वर्ष मई माह के आखिरी हफ्ते में खोले जाते हैं लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते इसमें तीन माह की देरी हो गयी ।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: शोपियां जिले के मोलु चित्रगाम इलाके में सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़, एक अज्ञात आतंकी ढेर: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जिलाधिकारी स्वाति ने बताया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर उत्तराखंड के बाहर से आने वाले श्रद्वालुओं को 72 घंटे पहले कोविड की जांच करानी होगी। इसके अलावा उत्तराखंड सरकार की वेबसाईट से ई-पास लेकर ही यात्रा की इजाजत दी जाएगी और यात्रा के दौरान तथा गुरूद्वारे में शारीरिक दूरी, मास्क पहनना एवं कोविड-19 के बचाव से संबंधित अन्य सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा ।

हेमकुंड साहिब के लिए बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोशीमठ के समीप गोविंद घाट-पुलना से लगभग 18 किमी की पैदल यात्रा करनी पड़ती है।

हेमकुंड मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिद्रा ने बताया कि गुरूद्वारे को खोलने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)