एजेंसी न्यूज

Odisha Heavy Rain: ओडिशा में भारी बारिश के चलते पुरी में स्कूल बंद, कोणार्क मंदिर में जलभराव

ओडिशा में भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर पुरी जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के लिए अपने अधिकार क्षेत्र में सभी विद्यालयों को बंद करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की.

Odisha Heavy Rain: ओडिशा में भारी बारिश के चलते पुरी में स्कूल बंद, कोणार्क मंदिर में जलभराव
Heavy Rain ((img: Pixabay)

भुवनेश्वर, 26 सितंबर : ओडिशा में भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर पुरी जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के लिए अपने अधिकार क्षेत्र में सभी विद्यालयों को बंद करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों के अनुसार, पुरी और पारादीप में बुधवार शाम 5.30 बजे से बृहस्पतिवार सुबह 8.30 बजे तक तीन-तीन सेमी बारिश हुई, जबकि भुवनेश्वर में दो सेमी बारिश हुई. उन्होंने बताया कि तटीय जिलों में लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया है. अधिकारियों ने बताया कि पुरी के निकट कोणार्क सूर्य मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले पर्यटकों को पानी भर जाने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय प्रशासन ने आगंतुकों की सुविधा के लिए मंदिर परिसर से पानी निकालने के लिए पंप लगाए हैं. यह भी पढ़ें : Odisha: आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ बदसलूकी, SHO का होगा नार्को टेस्ट और ब्रेन मैपिंग

आईएमडी ने बताया कि भुवनेश्वर और कटक सहित छह जिलों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश होने की संभावना है. अधिकारियों ने बताया कि पुरी, खुर्दा (भुवनेश्वर सहित), कटक (कटक शहर सहित), जगतसिंहपुर, जाजपुर और ढेंकनाल में भी भारी बारिश की आशंका है. इसके अलावा, केंद्रपाड़ा, गंजम, भद्रक, मयूरभंज, बालासोर, क्योंझर और नयागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2024 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).