देश की खबरें | स्वास्थ्य मंत्रालय ने कर्नाटक में कोविड-19 से निपटने में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका की प्रशंसा की

नयी दिल्ली, तीन जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि कर्नाटक में मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) कोविड-19 से निपटने में ‘‘राज्य की सफलता में अहम स्तम्भ’’ बनकर सामने आई हैं।

मंत्रालय ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि वे राज्य में घरेलू स्तर पर सर्वेक्षणों और दूसरे राज्यों से आए यात्रियों, प्रवासी कर्मियों एवं अन्य लोगों की जांच में अहम भूमिका निभा रही हैं।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी की यात्रा निश्चित रूप से हमारी सेना के जवानों को प्रेरित करेगी: अधीर रंजन चौधरी : 3 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस से निपटने में ‘‘राज्य की सफलता में करीब 42,000 आशा कार्यकर्ता अहम स्तम्भ बनकर सामने आई हैं’’।

उसने कहा कि आशा कार्यकर्ता अपने इलाके में उन समूहों पर नजर रखती हैं, जिन पर संक्रमण का अत्यधिक खतरा है।

यह भी पढ़े | केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 जुलाई तक रोक.

आशा कार्यकर्ता कोविड-19 और गैर कोविड-19 संबंधी सेवाओं से जुड़ी लोक शिकायतों के निपटारे से लिए बनाए गए ग्रामीण कार्य बल का हिस्सा हैं। इस कार्य बल का नेतृत्व ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत विकास अधिकारी करता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,016 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 272 लोगों की मौत हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)