नयी दिल्ली, 19 जून कोविड-19 से संक्रमित दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत निमोनिया होने के बाद शुक्रवार को बिगड़ गई और उन्हें एक सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जैन को मैक्स अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष(आईसीयू) में रखा गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि 55 वर्षीय मंत्री का अब दक्षिण दिल्ली के साकेत के मैक्स अस्पताल की आईसीयू में उपचार हो रहा है।
जैन को 16 जून को पूर्वी दिल्ली में राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) में भर्ती कराया गया था।
यह भी पढ़े | पंजाब: अमृतसर में 2 खालिस्तानी गुर्गे गिरफ्तार, बना रहे थे हमले का प्लान, हथियार जब्त.
अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, ‘‘हमने अब उन्हें मैक्स अस्पताल भेज दिया है। ’’
जैन का उपचार करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक ऑक्सीजन स्तर (एसपीओ2) गिरने के कारण उन्हें लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा था।
इससे पहले दिन में, अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘उनके ऑक्सीजन का स्तर 89 प्वांइट पर गिरने के बाद उन्हें लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा था। सामान्य स्तर करीब 95 होता है। उन्हें निमानियो होने की पुष्टि भी हुई है इसलिए उन्हें अस्पताल की आईसीयू में स्थानांतरित करने का फैसला किया गया। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY