नयी दिल्ली, पांच सितंबर '' की विभिन्न फाइलों से शनिवार शाम सात बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
दि21 वायरस लीड मामले
भारत में मात्र 13 दिन में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 30 लाख से 40 लाख के पार पहुंची
नयी दिल्ली, भारत में मात्र 13 दिन के भीतर कोविड-19 के मरीजों की संख्या 30 लाख से बढ़कर 40 लाख के पार पहुंच गई, जिनमें शनिवार को सामने आये 86,432 नये मामले भी शामिल हैं।
प्रादे74 महाराष्ट्र अदालत लीड सुशांत मामला एनसीबी
शौविक ने मादक पदार्थों का लेनदेन किया, रिया से सामना कराया जाएगा: एनसीबी ने अदालत से कहा
मुंबई, एनसीबी ने यहां एक अदालत से कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक द्रव्य मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार शौविक चक्रवर्ती ने कई अन्य लोगों के साथ ड्रग्स का लेनदेन किया था और उसके आरोपी आब्देल बासित परिहार से संपर्क थे।
दि29 चीन भारत कांग्रेस
चीन के साथ गतिरोध पर देश को विश्वास में लें प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आग्रह किया कि वह चीन के साथ चल रहे गतिरोध को लेकर देश को विश्वास में लें।
दि51 रेल लीड बुलेट
बुलेट ट्रेन परियोजना में अच्छी प्रगति, अगले तीन से छह महीने में समय-सीमा का पता चलेगा : रेलवे
नयी दिल्ली, कोरोना वायरस महामारी की वजह से मुंबई-अहमदाबाद बुलेट परियोजना के पूरा होने में देरी की आशंकाओं पर रेलवे ने शनिवार को कहा कि इस परियोजना में अच्छी प्रगति हुई है, लेकिन इसके पूरा होने की वास्तविक समय सीमा का अगले तीन से छह महीने में पता चलेगा, जब भूमि अधिग्रहण की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
वि20 राजनाथ ईरान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस से ईरान के लिये रवाना
मास्को, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को मास्को से ईरान के लिये रवाना हो गए जहां वह अपने ईरानी समकक्ष से मुलाकात कर द्विपक्षीय रक्षा संबंधों पर चर्चा करेंगे। इससे एक दिन पहले ही उन्होंने फारस की खाड़ी के देशों से अपने मतभेदों को परस्पर सम्मान के आधार पर बातचीत से सुलझाने का अनुरोध किया था।
दि45 रेलवे विशेष ट्रेनें
देश में 12 सितंबर से 80 नयी विशेष ट्रेनें चलेंगी : रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष
नयी दिल्ली, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने शनिवार को बताया कि 12 सितंबर से 80 नयी ट्रेने चलेंगी । इसके लिए आरक्षण 10 सितंबर से शुरू होगा ।
प्रादे70 कश्मीर मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई।
वि14 अमेरिका बाइडेन महामारी
ट्रंप के ‘कुशासन’ ने कोविड-19 को अमेरिकी कामकाजी वर्ग के लिए जिंदगी-मौत का सवाल बना दिया : बाइडेन
वाशिंगटन, डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एवं पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खराब आर्थिक नीतियों के कारण कोविड-19 महामारी अमेरिकी कामकाजी वर्ग के लिए जिंदगी और मौत का सवाल बन गयी है।
प्रादे12 छत्तीसगढ़ दुर्घटना मौत
रायपुर में सड़क दुर्घटना में सात मजदूरों की मौत
रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सड़क दुर्घटना में सात मजदूरों की मौत हो गई है तथा सात अन्य घायल हो गए हैं।
दि15 कोविंद शिक्षक पुरस्कार
डिजिटल प्रौद्योगिकी के उपयोग के लिये अपने कौशल को उन्नत बनाएं शिक्षक : राष्ट्रपति कोविंद
नयी दिल्ली, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिक्षा में डिजिटल माध्यम के महत्व को रेखांकित करते हुए शनिवार को कहा कि शिक्षकों को डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिये अपने कौशल को उन्नत करना चाहिए ताकि वे सीखने की प्रक्रिया में सहयोगी बनें और बच्चों को रुचि के साथ सीखने के लिए प्रेरित करें।
प्रादे14 महाराष्ट्र सुशांत शौविक जांच
शौविक, मिरांडा को मेडिकल जांच के लिए सायन अस्पताल ले जाया गया
मुंबई, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को मेडिकल जांच के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) शनिवार की सुबह एक सरकारी अस्पताल लेकर गयी।
प्रादे37 महाराष्ट्र अदालत सुशांत आरोपी
सुशांत मामला : गिरफ्तार किए गए दो मादक पदार्थ विक्रेताओं ने जमानत अर्जी दी
मुंबई, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले की जांच के सिलसिले में एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किए गए दो ड्रग विक्रेताओं ने शनिवार को मुंबई की एक अदालत में जमानत याचिका दायर की।
खेल1 खेल ओपन भारत
बोपन्ना-शापोवालोव अमेरिकी ओपन पुरूष युगल के दूसरे दौर में
न्यूयार्क, भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके कनाडाई जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव ने यहां सीधे सेट में जीत से अमेरिकी ओपन पुरूष युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
वि22 अफगान तालिबान वार्ता
अफगान शांति वार्ता फिर चढ़ सकती है परवान, तालिबान का प्रतिनिधिमंडल दोहा लौटा
इस्लामाबाद, तालिबान के पदाधिकारियों ने कहा कि उसके वरिष्ठ सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कतर लौट आया है जिससे अफगान सरकार के साथ बातचीत का रास्ता एक बार फिर खुल गया है। बातचीत के इस खाड़ी देश में होने की उम्मीद है।
वि13 बांग्ला मस्जिद विस्फोट
बांग्लादेश में मस्जिद के एसी में विस्फोट में 12 की मौत, 25 घायल
ढाका, बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बाहरी इलाके में एक मस्जिद में गैस रिसाव के कारण एक साथ छह एयर कंडीशनरों में विस्फोट से एक बच्चे सहित कम से कम 12 नमाजियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अर्थ14 आईपीएल डिज्नी- हॉटस्टार
डिज्नी- हॉटस्टार ने कहा; आईपीएल क्रिकेट मैच देखना चाहते हो तो पूरे साल का पैसा चुकाओ
मुंबई, डिजिटल कार्यक्रम प्रसारक मंच डिज्नी+हॉटस्टार ने शनिवार को कहा कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट (आईपीएल) के मैच उसके केवल वे ग्राहक ही देख सकेंगे जिन्होंने उसके कार्यक्रमों की वार्षिक ग्राहकी ले रखी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY