देश की खबरें | दोपहर 2.30 बजे के मुख्य समाचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बुधवार को दोपहर 2.30 बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

नयी दिल्ली, 15 जुलाई बुधवार को दोपहर 2.30 बजे तक की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

यह भी पढ़े | भारत में 5 जी सर्विस शुरू करेगा जियो : 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दि22 वायरस लीड मामले

कोरोना वायरस: भारत में संक्रमण के मामले बढ़कर 9,36,181 हुए

यह भी पढ़े | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कामों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा.

नयी दिल्ली, भारत में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 29,429 नए मामले सामने आने के बाद देश में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 9,36,181 हो गई, और संक्रमण से 582 और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 24,309 हो गई।

दि26 लीड पायलट

पायलट ने कहा: भाजपा में शामिल नहीं हो रहा हूं

नयी दिल्ली, राजस्थान के उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद सचिन पायलट ने बुधवार को कहा कि वह भाजपा में शामिल नहीं हो रहे हैं।

दि29 मोदी लीड कौशल भारत

कोरोना काल में प्रासंगिक बने रहने के मोदी ने दिए कौशल उन्नयन के तीन मंत्र

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौर में खुद को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए लोगों को अपने कौशल के उन्नयन का कोई भी मौका नहीं चूकना चाहिए। उन्होंने इसके लिए तीन मंत्र दिए - कौशल (स्किल), पुन: कौशल अर्जित करना (री-स्किल) और कौशल उन्नयन (अपस्किल)।

दि28 सीबीएसई 10वीं परिणाम

सीबीएसई के 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित, लड़कियों ने फिर बाज़ी मारी

नयी दिल्ली, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 10वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए जिसमें लड़कियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत लड़कों की तुलना में 3.17 प्रतिशत अधिक रहा।

दि9 कांग्रेस पायलट पांडे

सचिन पायलट माफी मांग लें तो बात बन सकती है: अविनाश पांडे

नयी दिल्ली, कांग्रेस महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे ने बुधवार को कहा कि अगर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अपनी ‘गलतियों’ के लिए माफी मांग लें तो बात बन सकती है, लेकिन हर चीज की समयसीमा होती है।

प्रादे17 कांग्रेस विधायक लीड नोटिस

राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग नहीं लेने वाले विधायकों को नोटिस जारी

जयपुर, राजस्थान विधानसभा सचिवालय ने कांग्रेस विधायक दल की हालिया बैठकों में शामिल नहीं होने वाले 19 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के नोटिस जारी किए हैं। इन विधायकों से तीन दिन में अपना पक्ष रखने को कहा गया है।

अर्थ8 जायडस कैडीला- टीका

जायडस कैडिला ने कोविड- 19 टीके का मनुष्यों पर परीक्षण शुरू किया

नयी दिल्ली, दवा कंपनी जायडस कैडिला ने बुधवार को कहा कि उसने अपने कोविड- 19 के संभावित टीके ‘जायकोव- डी’ का मानव चिकित्सकीय परीक्षण शुरू कर दिया है।

अर्थ7 मारुति- वापसी

मारुति ने खराब ईंधन पंप को ठीक करने के लिये 1.35 लाख कारें वापस मंगाई

नयी दिल्ली, देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया (एमएसआई) ने बुधवार को कहा कि खराब ईंधन पंप की जांच और बदलने के लिये उसने 1,34,885 बैगन- आर और बलेनो मॉडल की कारें वापस मंगाई हैं।

खेल8 खेल भारत स्थगित

भारत की इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला स्थगित होना तय

नयी दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम की इंग्लैंड के खिलाफ सितंबर में होने वाली छह मैचों की सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला और न्यूजीलैंड ए टीम का अगले महीने का दौरा कोविड-19 महामारी को देखते हुए स्थगित होना तय है।

वि3 अमेरिका छात्र वीजा

ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों से संबंधित वीजा नीति रद्द की

वाशिंगटन, अमेरिका में एक संघीय जिला अदालत के न्यायाधीश ने मंगलवार को कहा कि ट्रंप प्रशासन छह जुलाई के अपने आदेश को रद्द करने के लिए राजी हो गया है जिसमें उन अंतरराष्ट्रीय छात्रों के देश में रहने पर अस्थायी रोक लगाई गई थी, जो कॉलेज या विश्वविद्यालय जाकर पढ़ाई नहीं कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\