जरुरी जानकारी | एचसीएल टेक का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 13.6 प्रतिशत घटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएल टेक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 13.6 घटकर 3,442 करोड़ रुपये रहा।
नयी दिल्ली, 14 जनवरी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएल टेक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 13.6 घटकर 3,442 करोड़ रुपये रहा।
इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 की अक्टूबर दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 3,982 करोड़ रुपये (सामान्य रूप से स्वीकृत लेखा मानकों-यूएस जीएएपी के तहत) था।
एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने शुक्रवार को शेयर बाजार को सूचना दी कि उसकी आय दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में 15.7 प्रतिशत बढ़कर 22,331 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 19,302 करोड़ रुपये थी।
इसके साथ ही कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिये राजस्व में वृद्धि के दहाई अंक में रहने के अनुमान को बरकरार रखा है।
एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने दिसंबर तिमाही में कुल 213.5 करोड़ डॉलर के मूल्य के अनुबंध हासिल किये। यह सालाना आधार पर 64 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के लिये 10 रुपये प्रति शेयर लाभांश की घोषणा की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2022 11:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

