मुंबई, 24 फरवरी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि उनके राज्य में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है।
उन्होंने यहां एबीपी सम्मेलन में दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) शासित राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति अच्छी है।
मान ने कहा, ‘‘पंजाब एक उपजाऊ भूमि है। आप जो भी बोते हैं, वह उगता है, लेकिन नफरत नहीं।’’ उन्होंने कहा कि राज्य में सामाजिक जुड़ाव मजबूत है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पंजाबी मेहनती लोग होते हैं। वे वैश्विक नागरिक हैं। वे रोजगार और अच्छा बुनियादी ढांचा चाहते हैं।’’
उन्होंने विपक्षी अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘‘गैंगस्टरों के संरक्षण’’ का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति अच्छी है।
मान ने कहा कि उनकी सरकार की मादक पदार्थ को लेकर बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY