जालंधर, नौ मार्च हरियाणा ने 2025 फेडरेशन कप (सीनियर) कुश्ती चैम्पियनशिप में पुरूषों के ग्रीको रोमन, फ्रीस्टाइल और महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया ।
ग्रीको रोमन में पांच स्वर्ण और महिला वर्ग में एक स्वर्ण जीतने के साथ हरियाणा ने टीम रैंकिंग में भी शीर्ष स्थान पाया ।
ग्रीको रोमन में हरियाणा ने पांच स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक जीता । अनिल मोरे ने 55 किलो वर्ग में स्वर्ण जीता जबकि सूरज ने 60 किलो में कांस्य हासिल किया ।
गौरव ने 63 किलो और संदीप ने 67 किलो में स्वर्ण जीते । सोनू ने 87 किलो में और नितेश ने 97 किलो में पहला स्थान पाया ।
कुलदीप मलिक (72 किलो), अमन (77 किलो), प्रिंस (82 किलो) और संजीत (130 किलो) ने रजत पदक जीते ।
हरियाणा ने ग्रीको रोमन टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान पाया जबकि उत्तर प्रदेश दूसरे और चंडीगढ तीसरे स्थान पर रहा ।
महिला वर्ग में हरियाणा ने टीम रैंकिंग में बाजी मारी । महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर रहा ।
हर्षिता ने 72 किलो में स्वर्ण और सिमरन ने 76 किलो में कांस्य जीता । पुष्पा और मुस्कान ने क्रमश: 57 और 65 किलो में रजत पदक हासिल किये ।
फ्रीस्टाइल में ओवरआल टीम रैंकिंग में हरियाणा पहले, दिल्ली दूसरे और उत्तरप्रदेश तीसरे स्थान पर रहे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY