देश की खबरें | हरियाणा पुलिस ने ‘सिख फॉर जस्टिस’ के सदस्य पन्नून के खिलाफ राजद्रोह के आरोप में मामला दर्ज किया

चंडीगढ़, 12 जुलाई हरियाणा पुलिस ने प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ के एक अमेरिकी सदस्य गुरपतवंत सिंह पन्नून के खिलाफ राजद्रोह और अलगाववाद के आरोपों में रविवार को दूसरी प्राथमिकी दर्ज की।

गृह मंत्रालय ने भारत के खिलाफ एक अलगाववादी अभियान को सक्रिय रूप से चलाने और पंजाब के सिख युवाओं को आतंकवाद में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के लिए पन्नून को एक आतंकवादी घोषित किया है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Congress Crisis: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होंगे सचिन पायलट, 30 से ज्यादा विधायकों है समर्थन.

हरियाणा पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें कथित तौर पर पन्नून द्वारा बनाई गई सभी वेबसाइटें मिली हैं और पिछले एक सप्ताह में इन्हें ब्लॉक किया गया।

राज्य पुलिस के एक अधिकारी की शिकायत पर कुरूक्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश में COVID-19 के कुल मामलों की संख्या 1231 हुई : 12 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पन्नून हरियाणा सरकार और उसके लोगों पर सिखों और पंजाबियों के हितों का ‘विरोधी’ होने का दोषारोपण कर रहा है।

इससे पहले तीन जुलाई को हरियाणा पुलिस ने राज्य में लोगों को स्वचालित फोन कॉल करके भारत में आतंकवाद के लिए उकसाने और राजद्रोह को बढ़ावा देने के आरोप में पन्नून के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

पंजाब पुलिस ने भी हाल में राजद्रोह और अलगाववाद के आरोपों में पन्नून के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)