देश की खबरें | हरियाणा: महिला पर हमला करने के आरोप में पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा पुलिस ने शनिवार को कहा कि कथित तौर पर एक महिला और एक अन्य व्यक्ति के पंचकूला जिले में स्थित घर में घुस कर उन पर हमला करने के आरोप में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रैंक के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।
चंडीगढ़, 22 अगस्त हरियाणा पुलिस ने शनिवार को कहा कि कथित तौर पर एक महिला और एक अन्य व्यक्ति के पंचकूला जिले में स्थित घर में घुस कर उन पर हमला करने के आरोप में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रैंक के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने कहा कि पिंजौर निवासी दो लोगों की अलग-अलग शिकायत के आधार पर आईजी (होमगार्ड्स) हेमंत कलसों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
एक महिला ने आरोप लगाया कि 55 वर्षीय कलसों शुक्रवार रात को उनके घर में जबरन घुसा और उसके तथा उसकी बेटी के साथ बदसलूकी की।
यह भी पढ़े | Coronavirus in Delhi: राजधानी दिल्ली में आज COVID-19 के 1,412 नए मामले आए सामने, 14 की मौत, 1,230 हुए रिकवर.
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी पर भी हमला किया।
दूसरी शिकायत में रत्तपुर निवासी सत्येंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कलसों उनके घर में पिछली रात नशे की हालत में पहुंचा और उन पर हमला किया।
पुलिस ने कलसों पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का विवादों में रहने का इतिहास है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)