देश की खबरें | हरियाणा बोर्ड ने 12वीं के नतीजे घोषित किए, लड़के फिर पिछड़े
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 21 जुलाई हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) ने मंगलवार को 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कुल 80.34 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं और लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े | बिहार में बाढ़ के हालात को देखते हुए एनडीआरएफ की 19 टीमें तैनात: 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

लड़कियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 86 प्रतिशत से अधिक रहा वहीं 75 प्रतिशत से अधिक लड़के परीक्षा में सफल रहे।

निजी स्कूलों में पास होने का प्रतिशत 80.97 प्रतिशत रहा जबकि सरकारी स्कूलों में यह 79.78 प्रतिशत रहा।

यह भी पढ़े | बिहार, असम, समेत देश के अन्य राज्यों में बाढ़ और बारिश से बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ ने 122 टीमें तैनात कीं.

मार्च में हुयी परीक्षा में कुल 2.12 लाख विद्यार्थी उपस्थित हुए थे।

बयान में कहा गया है कि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए बोर्ड ने प्रमाणपत्र और परिणाम को डिजिटल लॉकर में रखने का फैसला किया है जिन्हें वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

बयान के मुताबिक महेंद्रगढ़ की मनीषा ने कला संकाय में पहला स्थान प्राप्त किया है। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिहामा की छात्रा को 500 में से 499 अंक मिले।

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बोडिया कमालपुर, रेवाड़ी से भावना यादव ने 500 में से 496 अंक के साथ विज्ञान संकाय में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)