गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त ने लोकसेवक से हुए कथित दुर्व्यवहार से संबंधित मामले की जांच का आदेश दिया

गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त हरमीत सिंह ने यहां पुलिस अधिकारी द्वारा एक लोक सेवक के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किये जाने के मामले की जांच का आदेश दिया है.

पुलिसकर्मी I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

गुवाहाटी, 8 मार्च : गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त हरमीत सिंह ने यहां पुलिस अधिकारी द्वारा एक लोक सेवक के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किये जाने के मामले की जांच का आदेश दिया है. दक्षिण सलमारा जिले के निर्वाचन अधिकारी एवं कार्यकारी मजिस्ट्रेट बिभास मेधी ने अपनी शिकायत में कहा कि सतगांव थाने के प्रभारी अधिकारी प्रणजीत लहकर ने सोमवार शाम को उन्हें थप्पड़ मारा था क्योंकि उन्होंने कुछ दलालों के खिलाफ जमीन विवाद के संबंध में मामला दर्ज करने की कोशिश की थी.

पुलिस के एक अधिकारी ने मेधी की शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि लहकर ने मामला दर्ज करने के बजाय मजिस्ट्रेट के साथ बहस की और बाद में उनके साथ मारपीट की. यह भी पढ़ें : संपत्ति का ब्योरा नहीं देने पर बिहार के 71 आईपीएस अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

सहायक पुलिस आयुक्त नीलोत्पल डेका वरिष्ठ सिविल सेवा अधिकारी के साथ हुई इस घटना की जांच करेंगे. अधिकारी ने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए तीन दिन के भीतर आयुक्त को रिपोर्ट देनी होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

मुश्किल में असम के CM हिमंत सरमा! ‘मुसलमानों पर गोली चलाते दिखाने वाले वीडियो’ को लेकर ओवैसी ने हैदराबाद में दर्ज कराई FIR, कार्रवाई की मांग

'ऊपर से फैलाया जा रहा है जहर': कांग्रेस ने असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा के धार्मिक अल्पसंख्यक के खिलाफ कथित वीडियो को लेकर BJP पर बोला हमला

India vs New Zealand 3rd T20I Match Scorecard: गुवाहाटी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से दी पटखनी, अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 3rd T20I Match Scorecard: गुवाहाटी में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 154 रनों का टारगेट, जसप्रीत बुमराह ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\