एजेंसी न्यूज

Ahmedabad Building Collapses Video: अहमदाबाद में बड़ा हादसा, तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी, एक व्यक्ति की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गुजरात के अहमदाबाद शहर में सोमवार को सुबह तीन मंजिला जर्जर इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी

Ahmedabad Building Collapses Video: अहमदाबाद में बड़ा हादसा, तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी, एक व्यक्ति की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
(Photo Credits ANI)

Ahmedabad Building Collapses Video:  गुजरात के अहमदाबाद शहर में सोमवार को सुबह तीन मंजिला जर्जर इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई पुलिस ने यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि पांच अन्य लोगों को मौके से बचाया गया है नवरंगपुरा के पुलिस निरीक्षक ए.ए.देसाई (Police Inspector AA Desai) ने बताया कि मीठाखाई गाम इलाके में लगभग 60 साल पुरानी जर्जर इमारत सुबह करीब सात बजे ढह गई. यह भी पढ़े: Gujarat-Heavy Rainfall: भारी बारिश और जलभराव से जूझ रहा गुजरात, दो दिनों में नौ की मौत

पुलिस निरीक्षकने कहा कि  ‘‘ ध्वस्त इमारत के मलबे में फंसे विनोद दकनिया (57) को पुलिस और दमकल की मदद से बेहोश अवस्था में बाहर निकाला गया. वह करीब दो घंटे तक मलबे में दबा पड़ा था. यह भी पढ़े: Building Portion Collapse In Mohali: पंजाब के मोहाली में भारी बारिश के चलते हादसा, बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी- Video

Video:

हादसे को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया उन्होंने बताया कि एक बच्चे समेत पांच अन्य लोगों को बचा लिया गया है दमकल विभाग के उप प्रमुख जयेश खड़िया ने बताया कि घटना सुबह करीब सात बजे हुईआपात दमकल वाहन सहित 35 कर्मियों को मौके पर भेजा गया

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2023 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).