Bharuch Shocker: आयुर्वेदिक गोलियों में छुपाया 1.33 करोड़ का गांजा जब्त, ऐसे धरे गए 5 लोग, Video
गुजरात के भरूच शहर में पुलिस ने एक बस में औषधीय गोलियों के रूप में छुपाया गया 1.33 करोड़ रुपये मूल्य का 1,334 किलोग्राम गांजा जब्त किया और इस सिलसिले में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.
गुजरात के भरूच शहर में पुलिस ने एक बस में औषधीय गोलियों के रूप में छुपाया गया 1.33 करोड़ रुपये मूल्य का 1,334 किलोग्राम गांजा जब्त किया और इस सिलसिले में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, भरूच पुलिस के एसओजी ने मंगलवार को शहर के बाहरी इलाके में जादेश्वर चौराहे के पास नजर रखी और उत्तर प्रदेश से गुजरात के सूरत जा रही एक निजी बस को रोका।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस ने मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन बस यात्रियों को गांजा जब्त करने के बाद गिरफ्तार किया। विज्ञप्ति के अनुसार गांजा सूरत ले जाया जा रहा था।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि मादक पदार्थ (गांजा) को आयुर्वेदिक दवाओं में मिलाकर गोलियों में बदल दिया गया था और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को गुमराह करने के लिए उसी रूप में पैक किया गया था।
पुलिस ने सूरत से दो ‘दवाओं के प्राप्तकर्ताओं’ को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश और सूरत के रहने वाले और मामले से संबंधित दो अन्य व्यक्तियों मामले में वांछित भी घोषित किया।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि मादक पदार्थ की तस्करी में इस्तेमाल की गई बस को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भरूच ‘सी’ डिविजन पुलिस थाने में स्वापक ओषधि और मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2023 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

