देश की खबरें | गुजरात: केन्द्रीय टीम ने कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 18 जुलाई गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन एक केन्द्रीय टीम ने कोविड-19 इलाज के प्रोटोकॉल पर राज्य के अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ शनिवार को चर्चा की।

महामारी की स्थिति की समीक्षा के लिए एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया, आईसीएमआर के निदेशक डा. बलराम भार्गव, नीति आयोग के सदस्य डा.विनोद पाल और केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव आरती आहूजा की टीम राज्य में है।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में फिर से नहीं लग रहा है लॉकडाउन, सरकार की तरफ से दी गई सफाई.

स्वास्थ्य आयुक्त जे पी शिवहरे ने कहा, ‘‘आज उन्होंने वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से जिलाधिकारियों, नगर निगम आयुक्तों और सभी जिलों के जिला विकास अधिकारियों के साथ एक बैठक की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राजकोट और वडोदरा के जिला प्रशासन द्वारा विस्तृत प्रस्तुतियां दी गईं। टीम के सदस्यों ने इलाज के प्रोटोकॉल के बारे में निजी और सरकारी क्षेत्रों के डॉक्टरों के साथ चर्चा की।’’

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 6 नए मामले पाए गए: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि डॉ गुलेरिया और अन्य विशेषज्ञों ने कोविड-19 के इलाज के लिए टोसिलिजुमैब इंजेक्शन के उपयोग के बारे में भी मार्गदर्शन प्रदान किया।

केन्द्रीय टीम ने शुक्रवार को इस महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित अहमदाबाद और सूरत जिलों की स्थिति की समीक्षा की थी और इस वायरस को नियंत्रित करने में सरकार के प्रयासों की सराहना की थी।

शनिवार की बैठक के बाद टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)