देश की खबरें | गुजरात ने वेतन ग्रेड को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे अभियान के झांसे में नहीं आने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात सरकार ने बुधवार को अपने कर्मियों खासकर, नर्सों, पुलिस अधिकारियों और बस परिचालकों को आगाह किया कि वे उच्च वेतन ग्रेड की मांग करने वाले सोशल मीडिया चल रहे "द्वेषपूर्ण " अभियान के झांसे में नहीं आएं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 22 जुलाई गुजरात सरकार ने बुधवार को अपने कर्मियों खासकर, नर्सों, पुलिस अधिकारियों और बस परिचालकों को आगाह किया कि वे उच्च वेतन ग्रेड की मांग करने वाले सोशल मीडिया चल रहे "द्वेषपूर्ण " अभियान के झांसे में नहीं आएं।

गांधीनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने आरोप लगाया कि प्रशासन कोरोना वायरस ने निपटने में व्यस्त है जबकि "कुछ तत्व" सोशल मीडिया पर उच्च वेतन ग्रेड का अभियान चला कर सरकारी कर्मचारियों को गुमराह करने और भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | India Ideas Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया निवेश का न्योता, बोले- भारत में व्यापार की संभावनाएं अपार.

वह ट्विटर और फेसबुक पर चल रहे एक अभियान का हवाला दे रहे थे, जिसमें नर्सों, पुलिस अधिकारियों और गुजरात सड़क परिवहन निगम के परिचालकों के लिए उच्च वेतन ग्रेड की मांग की जा रही है।

यह अभियान पिछले हफ्ते तब शुरू हुआ था, जब राज्य एक सरकारी प्रस्ताव पर रोक लगा दी थी। यह प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों के एक वर्ग के वेतन ग्रेड को कम करने का प्रस्ताव था।

यह भी पढ़े | India Ideas Summit: भारत- अमेरिका को रक्षा और अंतरिक्ष में निवेश करने के लिए आमंत्रित करता है- पीएम मोदी: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पटेल ने कहा, " सरकारी प्रस्ताव पर रोक लगाकर हमने 4200 रूपये का पुराना ग्रेड ही बहाल कर दिया था। लेकिन धारणा यह बनाई गई कि सरकार ने वेतन ग्रेड बढ़ा दिया। अब कुछ लोग उच्च वेतन की मांग करके अन्य कर्मचारियों को भड़का रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पहले पुलिस कर्मियों को भड़काने की कोशिश हुई और स्वास्थ्य कर्मियों को निशाना बनाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\