देश की खबरें | प्रदर्शनकारी किसानों का साथ देने सिंघू बॉर्डर पहुंचा निहंग सिखों का समूह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के निहंग सिखों का एक जत्था दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के साथ बृहस्पतिवार को जुड़ गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर पंजाब के निहंग सिखों का एक जत्था दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के साथ बृहस्पतिवार को जुड़ गया।

शिरोमणि बुड्ढा दल के जत्थेदार लाल सिंह ने कहा कि और निहंग सिख सिंघू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन में शामिल होंगे और राज्य के अलग-अलग भागों से वे आ रहे हैं। सिंह ने कहा कि निहंग अपने साथ करीब 250 घोड़े भी लाए हैं।

यह भी पढ़े | एचसीएल टैक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन Roshni Nadar Malhotra बनीं देश की सबसे अमीर महिला.

राष्ट्रीय राजधानी के सिंघू और टिकरी बॉर्डर पर हजारों किसान नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं । निहंग सिख भी उनके साथ शामिल हो गए। सेवादार रंजीत सिंह ने कहा, ‘‘कई जत्थे रास्ते में है। हम आज सिंघू बॉर्डर पर पहुंच गए । हमने जत्था के प्रमुखों से किसानों के समर्थन में सिंघू बॉर्डर की तरफ आने को कहा है। ’’

आंदोलन में शामिल एक महिला प्रविता तनेजा ने कहा कि वह पिछले तीन दिन से सिंघू बॉर्डर पर हैं । उन्होंने कहा, ‘‘हमें लगता है कि सरकार किसानों की एकजुटता में फूट डालने का प्रयास करेगी। वे हमारी बातें नहीं सुनेंगे। हम हर किसी को अपनी स्थिति से अवगत कराना चाहते हैं। हम उनसे मदद चाहते हैं । जब तक न्याय नहीं होगा, हम नहीं जाएंगे।’’

यह भी पढ़े | Covid-19 Health Workers Protest: 3 महीने तक नौकरी पर रखे कोविड हेल्थ वर्कर्स जॉब से बर्खास्त, विरोध प्रदर्शन पर पुलिस ने बरसायी लाठियां.

पंजाब से आए किसान जगदीश सिंह ने कहा, ‘‘आंदोलन में समय लगेगा और हम तब तक यहीं रूकेंगे। ’’

पंजाब के मुस्लिमों का एक जत्था भी सिंघू बॉर्डर पहुंच चुका है। समूह के लोगों ने प्रदर्शनकारियों के लिए भोजन भी मुहैया कराया। पंजाब से आए मोहम्मद फुरकान ने कहा, ‘‘हम किसानों को भोजन परोस रहे हैं । समूह के कुछ लोग आज पहुंचे हैं लेकिन दूसरे लोग पहले ही आए गए थे । जब तक किसान यहां रूकेंगे, हम भी यहीं रूकेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now