देश की खबरें | गुजरात में हरित क्षेत्र 2006 और 2017 के बीच घटा : कैग
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गांधीनगर, 26 सितंबर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने कहा है कि गुजरात में 2006-2017 के बीच वनक्षेत्र में तो वृद्धि हुई लेकिन हरित क्षेत्र घट गया ।

शुक्रवार को विधानसभा में पेश की गयी कैग की रिपोर्ट में समझाया है कि हरित क्षेत्र रिकार्ड में दर्ज वनक्षेत्र के बाहर के पेड़पौधे वाले क्षेत्र होते हैं।

यह भी पढ़े | Ravi Kishan Threat Call: लोकसभा में ड्रग्स का मामला उठाने पर रवि किशन को धमकी, कहा- युवाओं के लिये आवाज उठाता रहूंगा.

कैग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2006 में राज्य में हरित क्षेत्र 8390 वर्ग किलोमीटर था जो 2017 में घटकर 6910 वर्ग किलोमीटर रह गया।

उसने कहा है कि देश में वनक्षेत्र कुल क्षेत्रफल का 21.67 फीसद है जबकि गुजरात में यह 7.57 फीसद ही है।

यह भी पढ़े | IPL मैच पर सट्टा लगाते हुए तीन लोग हुए गिरफ्तार.

वर्ष 1988 की राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार देश के कुल क्षेत्र के एक तिहाई वन या हरित क्षेत्र होना चाहिए।

कैग ने कहा कि गुजरात के 1,96,000 वर्ग किलेामीटर क्षेत्र में 2006 में 14,620 वर्ग किलोमीटर वनक्षेत्र था जो 2017 में बढ़कर 14,860 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र हो गया।

कैग के अनुसार उसी दौरान हरित क्षेत्र 2006 के 8,390 वर्ग किलोमीटर से घटकर 2017 में 6910 वर्ग किलोमीटर रह गया।

कैग के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर वन क्षेत्र 690.90 हजार वर्गकिलोमीटर से बढ़कर 712.25 हजार वर्गकिलोमीटर हो गया और हरित क्षेत्र 92.77 हजार वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 95.03 हजार वर्गकिलोमीटर हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)