विदेश की खबरें | यूनान: नौका डूबने से तीन आव्रजकों की मौत,56 बचाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक यूनानी तटरक्षक ने बताया कि पानी में डूबे अन्य लोगों का पता लगाने के प्रयास चल रहे हैं।

एक यूनानी तटरक्षक ने बताया कि पानी में डूबे अन्य लोगों का पता लगाने के प्रयास चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या कोई अब भी लापता है क्योंकि बचाए गए लोग इस हालत में नहीं है कि वे बता सकें कि नाव में कितने लोग सवार थे।

यह भी पढ़े | Hindi Diwas 2020: चीनी लोगों पर ऐसे चढ़ रहा है हिंदी का रंग, विभिन्न विश्वविद्यालयों से हिंदी के छात्रों ने हिंदी दिवस पर दी हार्दिक शुभकामनाएं, यहां देखें Video.

इस हादसे में दो बच्चों और एक महिला की मौत हो गई।

तटरक्षक ने बताया कि एक व्यक्ति ने यात्री होने का दावा करते हुए अधिकारियों को फोन करके बताया पर नौका में 16 लोग सवार थे । यह नौका तेज हवाओं के कारण क्रेते द्वीप के निकट डूब गई।

यह भी पढ़े | Amazon to Offer 100,000 New Jobs: बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, अमेजन अमेरिका और कनाडा में 1 लाख लोगों को देने जा रही है नौकरी.

फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि नौका कहां से चली थी और कहां जा रही थी।

गौरतलब है कि यूनान के एजियन सी द्वीपों पर अक्सर हजारों की संख्या में शरणार्थी और अफ्रीका तथा एशिया से आव्रजक बेहतर जीवन की आस में शरण की तलाश में आते हैं। आम तौर पर ये लोग तुर्की से होते हुए आते हैं लेकिन कभी-कभी तस्करी करने वाले गिरोह इटली जाने के लिए क्रेते के दक्षिण से नौका ले कर निकलते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\