Milkha Singh Tests Coronavirus Positive: महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह कोरोना पॉजिटिव

महान भारतीय फर्राटा धावक मिल्खा सिंह कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं और चंडीगढ स्थित अपने आवास पर पृथकवास में हैं. ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर 91 वर्ष के मिल्खा सिंह में कोई लक्षण नहीं है. मिल्खा ने कहा ,‘‘हमारे कुछ हेल्पर पॉजिटिव पाये गए हैं लिहाजा परिवार के सभी सदस्यों की जांच कराई गई.

मिल्खा सिंह (Photo Credits: PTI)

चंडीगढ, 20 मई: महान भारतीय फर्राटा धावक मिल्खा सिंह कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं और चंडीगढ स्थित अपने आवास पर पृथकवास में हैं. ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर 91 वर्ष के मिल्खा सिंह में कोई लक्षण नहीं है. मिल्खा ने कहा ,‘‘हमारे कुछ हेल्पर पॉजिटिव पाये गए हैं लिहाजा परिवार के सभी सदस्यों की जांच कराई गई. सिर्फ मेरा नतीजा पॉजिटिव आया और मैं हैरान हूं.’’ उन्होंने कहा ,‘‘मैं पूरी तरह से ठीक हूं और कोई बुखार या कफ नहीं है. मेरे डॉक्टर ने बताया कि तीन चार दिन में ठीक हो जाऊंगा. मैने कल जॉगिंग की.’’ उनके परिवार का कोई और सदस्य पॉजिटिव नहीं पाया गया है जिनमें उनकी पत्नी और भारत की पूर्व वॉलीबॉल कप्तान निर्मल कौर शामिल है.

मिल्खा ने कहा ,‘‘ मैं लोगों से व्यायाम करने और स्वस्थ रहने के लिये लगातार कह रहा हूं. कोरोना काल में यह बहुत जरूरी है. मैं 91 वर्ष का हूं लेकिन रोज व्यायाम करता हूं.’’ पांच बार के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मिल्खा सिंह 1960 के रोम ओलंपिक में 400 मीटर फाइनल में चौथे स्थान पर रहे थे. मिल्खा के बेटे गोल्फर जीव मिल्खा सिंह दुबई में है और इसी सप्ताह लौटेंगे. उन्होंने कहा ,‘‘ मैं शनिवार को जाऊंगा. मैने भी यहां कोरोना जांच करा ली है जो यात्रा के लिये जरूरी है. रिपोर्ट शुक्रवार को आयेगी.’’

यह भी पढ़ें- स्कूल की किताब में फरहान अख्तर को बताया मिल्खा सिंह, एक्टर ने उठाया यह कदम

निर्मल कौर ने बताया कि मिल्खा की पीजीआईएमईआर के डॉक्टरों ने जांच की और जरूरी दवायें दे दी है. यह पूछने पर कि मिल्खा को संक्रमण कैसे हुआ , उन्होंने कहा ,‘‘हमारा रसोइया जो परिवार के साथ 50 साल से है, उसे कुछ दिन पहले तेज बुखार आया. वह हमारे साथ ही रहता है लेकिन कभी कभी अपने गांव जाता है. उसने हमें बताया नहीं था कि उसे बुखार है. उसे घर भेजा गया जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई.’’

उन्होंने कहा कि कोरोना जांच होने से कुछ दिन पहले मिल्खा सिंह ने कमजोरी और शरीर दर्द की शिकायत की थी और जिंदगी में पहली बार ऐसा हुआ.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट