जरुरी जानकारी | ग्रासिम इंडस्ट्रीज का चौथी तिमाही शुद्ध मुनाफा 45.6 प्रतिशत बढ़कर 2,305.19 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 13 जून आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने शनिवार को बताया कि 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही के लिए उसका समेकित शुद्ध मुनाफा 45.61 प्रतिशत बढ़कर 2,305.19 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष में जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 1,583.12 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

हालांकि, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी को परिचालन से होने वाली आय 11.27 प्रतिशत घटकर 19,901.54 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 22,430.71 करोड़ रुपये रहा था।

ग्रासिम इंडस्ट्रीज का कुल खर्च घटकर वित्तवर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में 18,559.45 करोड़ रुपये रह गया, जो पहले 20,138.25 करोड़ रुपये रहा था।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

विस्कोस पल्प, विस्कोस स्टेपल फाइबर और फिलामेंट यार्न खंड से ग्रासिम इंडस्ट्रीज का राजस्व 19.90 प्रतिशत घटकर 2,102.28 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले 2,624.81 करोड़ रुपये था।

सीमेंट कारोबार अल्ट्राटेक का राजस्व पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 12,370.61 करोड़ रुपये से 13.13 प्रतिशत घटकर 10,745.62 करोड़ रुपये रह गया।

रसायन खंड में वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही के 1,687.93 करोड़ रुपये की तुलना में राजस्व 23.55 प्रतिशत घटकर समीक्षाधीन अवधि में 1,290.37 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी के वित्तीय सेवा खंड - आदित्य बिड़ला कैपिटल - से आय एक साल पहले के 4,292.50 करोड़ रुपये से 2.29 प्रतिशत बढ़कर 4,810.34 करोड़ रुपये हो गई।

जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान अन्य खंडों की आय 1,148.87 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान अवधि के 1,311.75 करोड़ रुपये से 12.41 प्रतिशत कम है।

वित्त वर्ष 2019-20 में ग्रासिम इंडस्ट्रीज का शुद्ध मुनाफा करीब दो गुना बढ़कर 6,677.48 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष में यह 2,744.74 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का कुल राजस्व 77,625.10 करोड़ रुपये रहा। यह आंकड़ा इससे पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले मामूली 0.55 प्रतिशत ऊंचा रहा है। वर्ष 2018- 19 में यह आंकड़ा 77,200.25 करोड़ रुपये रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)