जरुरी जानकारी | ग्रैनुएल्स इंडिया का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 34 प्रतिशत बढ़कर 111 करोड़ रुपये हुआ

नयी दिल्ली, 17 जुलाई दवा बनाने वाली कंपनी ग्रैनुएल्स इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में सालाना आधार पर 33.87 प्रतिशत बढ़कर 111.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि इसकी मुख्य वजह शानदार बिक्री है।

कंपनी ने बीएसई को बताया कि साल भर पहले की समान तिमाही में उसे 83.24 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020 Forecast: सौराष्ट्र और कच्छ में आज होगी भारी बारिश, IMD ने गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए जारी किया अलर्ट.

आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन से प्राप्त एकीकृत राजस्व बढ़कर 735.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। साल भर पहले यह 595.27 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) कृष्ण प्रसाद चिगुरुपति ने कहा, ‘‘यह उत्पाद मिश्रण के अनुकूलन के माध्यम से परिचालन क्षमता और हमारे मार्जिन पर सतर्क निगरानी का परिणाम है।"

यह भी पढ़े | राहुल गांधी बोले- 10 अगस्त तक देश में होंगे कोरोना के 20 लाख से ज्यादा केस, महामारी रोकने के ठोस कदम उठाए सरकार.

ग्रैनुएल्स इंडिया ने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 के एक रुपये अंकित मूल्य के प्रति शेयर पर 25 पैसे के पहले अंतरिम लाभांश की घोषणा की है।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 3.23 प्रतिशत बढ़कर 253.90 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)