नयी दिल्ली, आठ अगस्त भारत ने कुछ देशों द्वारा भ्रामक मूल्य, कम कीमत दिखाने और शुल्क के अलावा अन्य अड़चनों को लेकर चिंता जताई है। भारत ने कहा है कि इस तरह के उपायों से अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रभावित होता है।
ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के वाणिज्य मंत्रियों की बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह मुद्दा उठाया। यह बैठक सोमवार को हुई थी।
वाणिज्य मंत्रालय ने बयान में कहा कि मंत्री ने इस बात का जिक्र किया कि कारोबार में गलत कीमत या कम मूल्य दिखाने से अर्थव्यवस्थाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
बैठक में गोयल ने एक-दूसरे के बीच विश्वास कायम करने पर जोर देते हुए कहा कि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सुधारों की दिशा में छोटे और हासिल होने योग्य कदम उठाए जाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि सभी सदस्य देशों को पारदर्शिता और सूचनाओं के आदान-प्रदान के जरिये विश्वास वाले माहौल में काम करना चाहिए।
बयान में कहा गया है, ‘‘इस परिप्रेक्ष्य में गायेल ने इस बात पर निराशा जताई कि ब्रिक्स के कुछ सदस्य भी पारदर्शिता को लेकर चिंता जा चुके हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY