सरकार को ‘‘हमारे खिलाफ कुछ मत कहो’’ वाला रवैया नहीं अपनाना चाहिए: सलमान खुर्शीद
पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किए जाने के मामले में जर्मनी की आलोचना पर भारत के पलटवार के मद्देनजर रविवार को कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रतिकूल राय के लिए कोई कारण ही नहीं हो तथा उसे ‘‘हमारे खिलाफ कुछ मत कहो’’ वाला रवैया नहीं अपनाना चाहिए.
नयी दिल्ली, 10 जुलाई : पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किए जाने के मामले में जर्मनी की आलोचना पर भारत के पलटवार के मद्देनजर रविवार को कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रतिकूल राय के लिए कोई कारण ही नहीं हो तथा उसे ‘‘हमारे खिलाफ कुछ मत कहो’’ वाला रवैया नहीं अपनाना चाहिए.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि सरकार यह सुनिश्चित करने में ‘‘निष्क्रिय’’ रही है कि देश का कानून बिना किसी भय के और बिना भेदभाव के लागू किया जाए. इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि ‘‘हर चीज पर बोलना पसंद करने वाले’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकता के बारे में और ‘‘हम दोबारा एकसाथ कैसे आएं’’ इसके बार में क्यों नहीं बोलते. यह भी पढ़ें : गुजरात: कांग्रेस ने आदिवासी युवकों की पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग की
खुर्शीद ने ‘पीटीआई-’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ यदि वह ऐसे प्रधानमंत्री होते जो चुप रहते हों, तो अलग बात होती लेकिन वह चुप रहने वाले प्रधानमंत्री नहीं हैं, वह बोलते हैं. तो वह इस बारे में कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं. वह यह क्यों नहीं कहते कि चलिए हम साथ आएं, अगर हम बंटे रहे तो यह देश सफल नहीं हो पाएगा.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2022 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

