देश की खबरें | राज्यपाल ने लद्दाख झड़प में शहीद हुए जवान को श्रद्धांजलि दी

सूरी, 17 जुलाई पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बीरभूम जिले में शुक्रवार को सेना के जवान राजेश ओरांग को श्रद्धांजलि दी। पूर्वी लद्दाख में गत 15 जून को चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में ओरांग शहीद हो गये थे।

उन्होंने कहा कि उनके सर्वोच्च बलिदान ने उनके गृहनगर को ‘‘बहादुर नायकों की भूमि’’ बना दिया है।

यह भी पढ़े | WBCHSE HS Result 2020: पश्चिम बंगाल में 12वीं के नतीजे जारी, wbresults.nic.in और wbchse.nic.in पर ऐसे करें चेक.

धनखड़ के साथ उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ और पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान भी मौजूद थे।

राज्यपाल ने ओरांग की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार को 11 लाख रुपये का एक चेक सौंपा।

यह भी पढ़े | मध्यप्रदेश विधानसभा का 20 जुलाई से शुरू होने वाला पांच दिवसीय सत्र बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के कारण स्थगित.

उन्होंने कहा, ‘‘राजेश ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने बीरभूम को बहादुर नायकों की भूमि बना दिया है। राजेश ओरांग ने हमें एक संदेश दिया है कि-राष्ट्र पहले।’’

गौरतलब है कि पिछले महीने लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में 20 भारतीय सैन्यकर्मी शहीद हो गये थे। इनमें पश्चिम बंगाल के दो जवान भी शामिल थे जिनमें से ओरांग एक थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)