चेन्नई, 20 अक्टूबर तेलंगाना की राज्यपाल टी सौंदरराजन और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी का 10 करोड़ रुपये की राहत राशि देने के लिए शुक्रिया अदा किया है।
बारिश और बाढ़ की मार झेल रहे राज्य की मदद के लिए पलानीस्वामी ने यह राशि दी है।
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राव और पलानीस्वामी के बीच फोन पर बातचीत हुई। राव ने इस दौरान पलानीस्वामी की मां के निधन पर शोक भी व्यक्त किया।
पलानीस्वामी ने सोमवार को तेलंगाना को 10 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी।
यह भी पढ़े | तेलंगाना बाढ़ राहत कार्य के लिए 15 करोड़ का सहयोग करेगी दिल्ली की केजरीवाल सरकार.
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राव ने मुख्यमंत्री का फोन पर शुक्रिया अदा किया।
वहीं राज्यपाल सौंदरराजन ने भी पलानीस्वामी से फोन पर बातचीत की और आर्थिक मदद के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY