देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर छग के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया दुख
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर बृहस्पतिवार को दुख जताया।
रायपुर, आठ अक्टूबर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर बृहस्पतिवार को दुख जताया।
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने ट्वीट कर कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर मुझे गहरा दुख हुआ। उन्होंने समाज के निचले तबके के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं औऱ उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।’’
वहीं मुख्यमंत्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा कि राष्ट्रीय राजनीति, खासकर बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के निधन का समाचार दुःखद है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख 42 हजार के पार पहुंची.
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि केंद्रीय मंत्री पासवान के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर स्तब्ध और दुःखी हूं। बिहार के साथ संपूर्ण देश के विकास में दिए गए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें व परिजन को धैर्य प्रदान करें यही प्रार्थना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)