जयपुर, 26 अप्रैल राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सली हमले में 11 जवानों की शहादत पर शोक जताया है।
प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र छत्तीसगढ़ में हुये नक्सली हमले पर शोक जताते हुये शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति देने के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में डीआरजी (डिस्टि्रक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों की शहादत पर शोक जताया है।
गहलोत ने कहा कि कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी दिवंगतों के परिजनों के साथ हमारी सहानुभूति है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने तथा घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में 10 जवानों समेत के 11 लोगों के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मातृभूमि की सेवा में मां भारती के अमर लाडलों ने अपना सब कुछ न्यौछावर किया है, इनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। ईश्वर सभी पुण्यात्माओं को शांति, घायलों को स्वास्थ्य लाभ तथा परिजनों को संबल प्रदान करें।’’
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में शहीद वीर जवानों को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY