IRCTC: सरकार बिक्री पेशकश के जरिये आईआरसीटीसी में 20% हिस्सेदारी बेचेगी, 1367 रुपये न्यूनतम दाम तय
सरकार की रेलवे उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एण्ड टुरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) में बाजार में खुली पेशकश (ओएफएस) के जरिये 20 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने की योजना है. यह पेशकश बृहस्पतिवार को खुल सकती है.
नई दिल्ली: सरकार की रेलवे उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एण्ड टुरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) में बाजार में खुली पेशकश (ओएफएस) के जरिये 20 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने की योजना है. यह पेशकश बृहस्पतिवार को खुल सकती है. करोड़ों बैंक ग्राहकों के लिए खुशखबरी, 14 दिसंबर से बदल जाएंगे RTGS के ये नियम
निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचित तुहीन कांत पांडे ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘गैर- खुदरा निवेशकों के लिये आरआरसीटीसी में बिक्री पेशकश कल खुल रही है. दूसरे दिन यह खुदरा निवेशकों के लिये होगी. सरकार इसमें पांच प्रतिशत ग्रीन शू विकल्प के साथ 15 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी.’’
बिक्री पेशकश के लिये 1,367 रुपये का न्यूनतम मूल्य रखा गया है. आईआरसीटीसी का शेयर बुधवार को कारोबार की समाप्ति पर 1,618.05 रुपये पर बंद हुआ. यह पिछले दिने के बंद भाव के मुकाबले 1.55 प्रतिशत नीचे रहा.
कंपनी की प्रवर्तक भारत सरकार इस बिक्री पेशकश के तहत कुल अपने 3.2 करोड़ शेयरों की बिक्री करेगी जिससे उसे 4,374 करोड़ रुपये की प्राप्ति होगी. कोविड- 19 के कारण सरकार के खजाने पर काफी दबाव है.
सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान विनिवेश से 2.10 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है. इसमें से 1.20 लाख करोड़ रुपये सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेश से आने हैं जबकि 90 हजार करोड़ रुपये की राशि वित्तीय संस्थानों में हिस्सेदारी बेचने से प्राप्त होंगे.
सरकार की आईआरसीटीसी में वर्तमान में 87.40 प्रतिशत हिस्सेदारी है. सेबी के दिशानिर्देशों के तहत सरकार को कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाकर 75 प्रतिशत पर लानी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2020 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

