जरुरी जानकारी | गूगल ने बेंगलुरु में अपने नए परिसर का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली, 19 फरवरी प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल ने बुधवार को बेंगलुरु में अपने नये परिसर का उद्घाटन किया।

इस परिसर को गूगल के दुनियाभर में सबसे बड़े कार्यालयों में से एक बताया जा रहा है।

कंपनी ने कहा कि भारत ने प्रौद्योगिकी क्षेत्र में हमेशा एक महत्वपूर्ण और रणनीतिक भूमिका निभाई है।

गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, “आज हम भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए अपने नए कार्यालय ‘अनंत’ के उद्घाटन को लेकर उत्साहित हैं। यह गूगल के सबसे बड़े कार्यालयों में से एक है।”

गूगल ने कहा कि पिछले दो दशकों से उसने परिवर्तन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

गूगल ने कहा, “हम भारत से दुनिया के लिए निर्माण कर रहे हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)