जरुरी जानकारी | गूगल ने प्ले बिलिंग से जुड़ने के लिये भारतीय स्टार्टअप को मार्च 2022 तक का समय दिया

नयी दिल्ली, पांच अक्ट्रबर इंटरनेट उत्पाद एवं सेवायें देने वाली कंपनी गूगल ने सोमवार को कहा कि भारतीय ऐप डेवलपर्स के लिये उसकी प्ले बिलिंग प्रणाली से जुड़ने के लिये समयसीमा को छह माह बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दिया गया है।

गूगल की तरफ से यह पहल ऐसे समय की गई है जब कई भारतीय उद्यमों और स्टार्टअप

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस दुष्कर्म मामले के आरोपियों पर इनाम की घोषणा करने वाले कांग्रेसी नेता निजाम मलिक हुए गिरफ्तार, मामला दर्ज.

ने गूगल प्ले की बिल प्रणाली को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारतीय ऐप डेवलपर, उनके मालिकों को कोई भी डिजिटल सविर्सिज बेचने के लिये अनिवार्य रूप से गूगल प्ले की बिलिंग प्रणाली का इस्तेमाल करने के लिये दबाव नहीं डाल सकती है।

यहां यह देखना रूचिकर है की इस बीच पेटीएम ने अपने एंड्रायड मिनि एप स्टोर को शुरू करने की घोषणा की है। इससे भारतीय ऐप डेवलपर को समर्थन मिलेगा। पेटीएम की इस क्षेत्र में गूगल पे के साथ प्रतिस्पर्धा है।

यह भी पढ़े | Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित मोदी सरकार.

गूगल ने कहा है, ‘‘ ... हम भारत स्थित ऐप डेवलपर्स के लिये प्ले बिलिंग प्रणाली से जुड़ने की समयसीमा को बढ़ा रहे हैं। इससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि उन्हें यूपीआई को भुगतान विकल्प के तौर पर गूगल प्ले पर उपलब्ध कराने के लिये पूरा समय मिल सकेगा। वर्तमान में जितने भी एप भुगतान के लिये वैकल्पिक प्रणाली का इस्तेमाल करते हैं उनके लिये गूगल प्ले से जुड़ने के लिये 31 मार्च 2022 तक की समयसीमा तय की जाती है।’’

गूगल ने इससे पहले उसके प्ले स्टोर के जरिये डिजिटल सामग्री बेचने वाली ऐप से कहा था कि उन्हें बिक्री के लिये गूगल प्ले बिलिंग प्रणाली का इस्तेमाल करना होगा और उसमें कुछ प्रतिशत फीस के तौर पर उसे देना होगा। इस संबंध में जरूरी प्रक्रिया को पूरा करने के लिये उसने 30 सितंबर 2021 तक का समय दिया था। इस समय सीमा को अब बढ़ाकर मार्च 2022 तक कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)