Gold and Silver Rate: सोने में 395 रुपये की तेजी, चांदी में 115 रुपये की गिरावट
मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 395 रुपये की गिरावट के साथ 55,540 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,145 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.
नयी दिल्ली, 10 मार्च : मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 395 रुपये की गिरावट के साथ 55,540 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,145 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.
हालांकि, चांदी की कीमत 115 रुपये की गिरावट के साथ 62,095 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 395 रुपये की तेजी के साथ 55,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था.’’ यह भी पढ़ें : Sensex Update: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स, निफ्टी में एक फीसदी की गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,833 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी का भाव गिरावट के साथ 20.09 डॉलर प्रति औंस रह गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2023 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

