देश की खबरें | सोना तस्करी: ईडी ने बिनीश कोदियेरी की संपत्तियों के लेन-देन का विवरण मांगा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि, 26 सितंबर सोना तस्करी में इस्तेमाल किए गए धन से संबंधित मामले की जांच में जुटे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य पंजीकरण विभाग को बिनीश कोदियेरी से जुड़ी संपत्तियों के लेन-देन का विवरण उपलब्ध कराने को कहा है। बिनीश केरल के माकपा महासचिव कोदियेरी बालाकृष्णन का बेटा है।

ईडी ने इस मामले में नौ सितंबर को बिनीश से 11 घंटे से अधिक देर तक पूछताछ की थी।

यह भी पढ़े | PM Modi’s Speech at UNGA: यूएन में स्थायी सीट के लिए पीएम मोदी का सवाल, पूछा- कब तक इंतजार करेगा भारत.

ईडी ने 11 सितंबर को राज्य पंजीकरण विभाग को भेजे नोटिस में अनुरोध किया है कि वह अपने रिकॉर्ड में उपलब्ध बिनीश की संपत्तियों के खरीद-फरोख्त संबंधी प्रमाणपत्रों की प्रमाणित प्रतियां भेजे।

अपने नोटिस में ईडी ने कहा है कि बिनीश से संबंधित सभी संपत्तियां उसकी जांच के घेरे में हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: कांग्रेस नेता अविनाश पांडे का बड़ा बयान, कहा- बिहार में RJD के साथ गठबंधन नहीं हुआ तो सभी 243 सीटों पर पार्टी लड़ेगी चुनाव.

साथ ही विभाग को निर्देश दिया कि बिनीश की अचल संपत्तियों का लेन-देन ईडी के सहायक निदेशक (कोच्चि) से पूर्व अनुमति लिए बिना नहीं किया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि राजनयिक सामान की आड़ में सोने की तस्करी के मामले की जांच एनआईए और कस्टम विभाग भी कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)