देश की खबरें | सोना तस्करी मामला: स्वप्ना सुरेश, संदीप नायर की एनआईए हिरासत की अवधि 24 जुलाई तक बढ़ाई गई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि, 21 जुलाई यहां की एक विशेष अदालत ने केरल के सोना तस्करी मामले में दो मुख्य आरोपियों की एनआईए हिरासत की अवधि मंगलवार को 24 जुलाई तक बढ़ा दी।

आरोपी स्वप्ना सुरेश ने अपने निर्दोष होने का दावा करते हुए एक जमानत याचिका दायर की है।

यह भी पढ़े | India Coronavirus Updates: देश में 2 वैक्सीन ट्रायल के फेज-1 और फेज-2 में, इसकी सप्‍लाई पर चर्चा शुरू, नीति आयोग.

सुरेश और एक अन्य आरोपी संदीप नायर की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को दी गई आठ दिन की हिरासत अवधि आज समाप्त होने के बाद उन्हें यहां विशेष एनआईए अदालत में लाया गया।

आरोपियों की हिरासत अवधि बढ़ाये जाने के अनुरोध संबंधी एजेंसी की याचिका पर विचार करते हुए अदालत ने उनकी हिरासत शुक्रवार तक बढ़ा दी।

यह भी पढ़े | राहुल बजाज ने लिया फैसला-बजाज फाइनेंस के चेयरमैन पद से हटेंगे.

अदालत के 24 जुलाई को स्वप्ना सुरेश की जमानत याचिका पर विचार करने की संभावना है।

स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को एनआईए ने गत 11 जुलाई को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था।

केन्द्रीय एजेंसियों ने गत पांच जुलाई को तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘‘राजनयिक सामान’’ से लगभग 15 करोड़ रुपये का सोना जब्त होने के सिलसिले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)