एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 423 रुपये और चांदी में 174 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक सर्राफा कीमतों में तेजी और रुपये के मूल्य में सुधार पर विराम लगने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 423 रुपये की तेजी के साथ 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

जरुरी जानकारी | सोने में 423 रुपये और चांदी में 174 रुपये की तेजी

नयी दिल्ली, 24 जून वैश्विक सर्राफा कीमतों में तेजी और रुपये के मूल्य में सुधार पर विराम लगने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 423 रुपये की तेजी के साथ 49,352 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

मंगलवार को सोना 48,929 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | ITR Filing Deadlines Extended: कोरोना संकट के बीच सीबीडीटी ने दी बड़ी राहत, आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर तक बढ़ाई.

बुधवार को रुपया छह पैसे गिर कर 75.72 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

चांदी भी 174 रुपये की तेजी के साथ 49,840 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई। मंगलवार को इसका भाव 49,666 रुपये प्रति किग्रा था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: रक्षा पेंशन से जुड़ी ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, खर्च होता है बजट का बड़ा हिस्सा.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत लाभ के साथ 1,770 डॉलर प्रति औंस हो गई जबकि चांदी का भाव 17.87 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित बना रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दुनिया में वायरस के ममालों में वृद्धि के बीच सोने की कीमतों में तेजी का रुख कायम रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2020 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).