क्रिकेट

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में कब खेलेगी भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अपना पहला मैच? जानिए कब होगी वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की एंट्री

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. अब 22 सितंबर को टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से होगा. गौरतलब है कि 2022 एशियन गेम्स के फाइनल में भी भारत ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता था और इस बार भी टीम इंडिया अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी.

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में कब खेलेगी भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अपना पहला मैच? जानिए कब होगी वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की एंट्री
वैभव सूर्यवंशी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Asian Games 2026 Men's Cricket: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाकर कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है. अब हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम 22 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल मुकाबला खेलेगी. वहीं, क्रिकेट प्रशंसकों की नजर अब भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम पर है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे युवा सितारे शामिल हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि टीम इंडिया एशियन गेम्स में अपना पहला मुकाबला कब खेलेगी. Asian Games 2026 Final: गोल्ड मेडल के लिए भारत और श्रीलंका में होगी टक्कर, जानें कब, कितने बजे और कहां खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

28 सितंबर को होगा भारत का पहला मुकाबला

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट में सीडिंग सिस्टम लागू किया गया है, जिसके तहत आईसीसी रैंकिंग की शीर्ष-4 टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सीधे क्वार्टरफाइनल में प्रवेश मिला है. इसी वजह से भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अपना पहला मुकाबला 28 सितंबर को खेलेगी. यह मुकाबला क्वार्टरफाइनल होगा.

किस टीम से होगा भारत का मुकाबला?

भारत के प्रतिद्वंद्वी का फैसला अभी नहीं हुआ है. शेष छह टीमों को दो समूहों में बांटा गया है.

ग्रुप A: अफगानिस्तान, जापान, नेपाल

ग्रुप B: हांगकांग, मलेशिया, ओमान

ग्रुप A में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम का मुकाबला 28 सितंबर को क्वार्टरफाइनल में भारत से होगा.

22 सितंबर को जापान से खेलेगी भारतीय टीम, लेकिन...

भारतीय पुरुष टीम 22 सितंबर को जापान के खिलाफ भी मैदान पर उतरेगी. हालांकि, यह मुकाबला एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं होगा. यह मैच भारत और जापान के राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है.

कब होंगे सेमीफाइनल और फाइनल?

28 सितंबर: क्वार्टरफाइनल

1 अक्टूबर: सेमीफाइनल

3 अक्टूबर: गोल्ड मेडल और ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले

महिला टीम पहले ही पहुंच चुकी है फाइनल में

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. अब 22 सितंबर को टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से होगा. गौरतलब है कि 2022 एशियन गेम्स के फाइनल में भी भारत ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता था और इस बार भी टीम इंडिया अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2026 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).