Asian Games 2026 Final: गोल्ड मेडल के लिए भारत और श्रीलंका में होगी टक्कर, जानें कब, कितने बजे और कहां खेला जाएगा खिताबी मुकाबला
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में हराया. दूसरी ओर, चमारी अथापथु की अगुवाई में श्रीलंका ने पाकिस्तान को मात देकर फाइनल का टिकट कटाया. अब दोनों टीमें एशियन गेम्स 2026 के स्वर्ण पदक के लिए आमने-सामने होंगी.
Asian Games 2026 Final India vs Sri Lanka: एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट का गोल्ड मेडल मुकाबला तय हो गया है. पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स के फाइनल में प्रवेश किया. अब 22 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल के लिए रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. India vs West Indies ODI Series 2026 Full Schedule: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें, शेड्यूल और सभी अहम जानकारी
भारत और श्रीलंका के बीच होगा गोल्ड मेडल मुकाबला
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में हराया. दूसरी ओर, चमारी अथापथु की अगुवाई में श्रीलंका ने पाकिस्तान को मात देकर फाइनल का टिकट कटाया. अब दोनों टीमें एशियन गेम्स 2026 के स्वर्ण पदक के लिए आमने-सामने होंगी.
कब और कितने बजे खेला जाएगा फाइनल?
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का महिला क्रिकेट फाइनल 22 सितंबर को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निश्शिन (जापान) में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 10:00 बजे होगा. विजेता टीम गोल्ड मेडल जीतेगी, जबकि हारने वाली टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना होगा.
भारत का पलड़ा भारी
भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच अब तक 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारतीय टीम ने 21 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को 5 मुकाबलों में सफलता मिली है. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. ऐसे में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भारत का दबदबा साफ नजर आता है.
ब्रॉन्ज मेडल के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश में मुकाबला
सेमीफाइनल में हारने वाली पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें भी पदक की दौड़ से बाहर नहीं हुई हैं. दोनों टीमों के बीच 22 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे ब्रॉन्ज मेडल मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले की विजेता टीम कांस्य पदक अपने नाम करेगी.
दोनों टीमों की संभावित स्क्वाड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव.
श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम: इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), रश्मिका सेवंडी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी, मिताली अयोध्या, संजना कविंदी, निमाशा मीपेज, काव्या कविंदी, अनुष्का संजीवनी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2026 07:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

