Gold and Silver Rate: सोने में 436 रुपये की गिरावट, चांदी 233 रुपये मजबूत
दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 436 रुपये की गिरावट के साथ 50,551 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,987 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
नयी दिल्ली, 7 जुलाई : दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 436 रुपये की गिरावट के साथ 50,551 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,987 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
हालांकि, चांदी की कीमत 233 रुपये की तेजी के साथ 56,750 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 56,517 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,743 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 19.36 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर था. यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ : जंगल में शिकार के लिए बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से तीन ग्रामीणों की मौत
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,743 डॉलर प्रति औंस पर थी.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2022 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

