जरुरी जानकारी | गोकलदास एक्सपोर्ट्स के शेयर में दूसरे दिन तेजी जारी, 18 प्रतिशत से अधिक चढ़ा

नयी दिल्ली, 30 अगस्त गोकलदास एक्सपोर्ट्स लि. के शेयर में बुधवार को दूसरे दिन तेजी जारी रही और यह 18 प्रतिशत से अधिक चढ़कर बंद हुआ।

सिले-सिलाये कपड़े बनाने वाली और निर्यातक कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने अपनी अनुषंगी इकाइयों के जरिये संयुक्त अरब अमीरात की एटरैको समूह के अधिग्रहण को लेकर समझौता किया है। उसके बाद शेयर में तेजी आई।

बीएसई में कंपनी का शेयर 780 रुपये प्रति खुला। बाद में इसमें तेजी आई और यह 18.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 873.85 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में यह 14.78 प्रतिशत चढ़कर 844 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान बीएसई में यह 52 सप्ताह के उच्च स्तर 883.55 रुपये प्रति शेयर और एनएसई में 882.40 प्रति शेयर तक चला गया था।

कंपनी का बाजार पूंजीकरण बीएसई में 5,300.03 करोड़ रुपये रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)