पणजी, 27 दिसंबर तृणमूल कांग्रेस की गोवा इकाई ने मंगलवार को मांग रखी कि कम से कम आपात सेवा वाहनों को नये जुआरी पुल के उद्धाटन से पहले उसके उपयोग की अनुमति दी जाए। उद्घाटन 29 दिसंबर को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों होना है।
गौरतलब है कि सोमवार को नये पुल पर बड़ी संख्या में लोग घूमने-फिरने के लिए जमा थे, वहीं उसके समानांतर स्थित पुराने पुल पर भीषण यातायात जाम लगा हुआ था।
सोमवार की शाम पुराने पुल पर जाम की स्थिति इतनी विकट थी कि कि गाड़ियां वहां तीन-तीन घंटे तक फंसी रहीं।
तृणमूल की गोवा इकाई की महासचिव राखी प्रभुदेसाई नाइक ने एक बयान में कहा कि कम से कम आपात सेवा वाहनों को उद्घाटन से पहले नये पुल के उपयोग की अनुमति दी जानी चाहिए।
नाइक ने दावा किया कि सोमवार को पुल पर करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा जिसमें कई एम्बुलेंस भी शामिल थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY