जरुरी जानकारी | जीमेल सेवा बाधित, मामले की जांच कर रही है गूगल

नयी दिल्ली, 20 अगस्त गूगल की लोकप्रिय ईमेल सेवा जीमेल में बृहस्पतिवार सुबह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, और इससे दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कुछ उपयोगकर्ता प्रभावित हुए हैं।

इस दौरान उपयोगकर्ताओं ने लॉनइन न कर पाने, एचैटमेंट न कर पाने और संदेश पाने में दिक्कतों की शिकायत की है।

यह भी पढ़े | Adhir Ranjan Chaudhry: कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अध्यक्ष ओम बिरला को लिखा पत्र, संसद की कार्यवाही में वर्चुअल माध्यम शामिल होने की मांगी अनुमति.

कंपनी ने कहा है कि वह मामले की जांच कर रही है, लेकिन उसने अभी तक सेवा बाधित होने की वजह नहीं बताई है।

इससे पहले जी सूट स्टेटस डैशबोर्ड के अनुसार गूगल ‘‘जीमेल के साथ एक समस्या की रिपोर्ट पर जांच कर रही है।’’ यह डैशबोर्ड गूगल की विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी देता है।

यह भी पढ़े | Northeast Frontier Railway Recruitment 2020: रेलवे में अप्रेंटिस पद के लिए 4499 भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई.

डैशबोर्ड ने 1408 बजे (अंतरराष्ट्रीय मानक समय) दी गई ताजा जानकारी में कहा ‘‘हमारी टीम अभी भी समस्या की जांच कर रही है।’’

डैशबोर्ड के अनुसार, गूगल ड्राइव, गूगल डॉक्स और गूगल मीट जैसी गूगल की अन्य सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

कंपनी ने कहा कि समस्या का समाधान जल्द होने की उम्मीद है और वह इस बारे में शीघ्र सूचना देगी।

गूगल ने इस व्यवधान के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है कि इससे कितने उपयोगकर्ता प्रभावित हैं, किन स्थानों के उपयोगकर्ता प्रभावित हैं। हालांकि, डाउनडिटेक्टर के मुताबिक भारत सहित विभिन्न स्थानों पर लोग इस व्यवधान से प्रभावित हुए हैं।

ट्विटर पर लोगों ने ‘हैशटैग जीमेल’ के साथ अपनी परेशानियों को साझा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)