शुभमन गिल बेहद प्रेरक व्यक्ति, वह भारत के भविष्य के कप्तान हैं: रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें बेहद प्रेरक व्यक्ति करार दिया जो अपने खेल को अच्छी तरह से समझता है.

Shubhman Gill

दुबई, 22 फरवरी : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें बेहद प्रेरक व्यक्ति करार दिया जो अपने खेल को अच्छी तरह से समझता है. उन्होंने गिल को भारत का भविष्य का कप्तान भी करार दिया. भारत की वनडे टीम के उप कप्तान गिल इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ शतक बनाकर भारत की छह विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा, ‘‘ पिछले कुछ वर्षों में विशेष कर आईपीएल सत्र के दौरान हमें एक दूसरे से मिलने का मौका मिला. मुझे उनका व्यवहार पसंद है. वह बेहद प्रेरित व्यक्ति लगता है जो बल्लेबाजी के साथ-साथ नेतृत्व के मामले में भी सर्वश्रेष्ठ बनना चाहता है. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह बहुत अच्छा इंसान है. एक बेहद मृदुभाषी व्यक्ति. वह खेल में जो कुछ हासिल करना चाहता है उसको लेकर बेहद प्रेरित है.’’ यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के पास भारत के खिलाफ जीतने का कोई मौका नहीं है: दानिश कनेरिया

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि वनडे प्रारूप गिल की बल्लेबाजी शैली के अनुरूप है और उम्मीद जताई कि यह 25 वर्षीय खिलाड़ी जल्द ही टेस्ट क्रिकेट में भी ऐसा प्रदर्शन करेगा. उन्होंने कहा, ‘‘वह पिछले कुछ वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर का बेहतरीन खिलाड़ी है. वह टेस्ट क्रिकेट में वनडे की तरह प्रदर्शन नहीं कर पाया है लेकिन सीमित ओवरों की क्रिकेट में पिछले तीन-चार वर्षो में उसने बेजोड़ प्रदर्शन किया है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? डरबन में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट