जरुरी जानकारी | अगस्त में रत्न, आभूषण निर्यात जुलाई की तुलना में 29.18 प्रतिशत बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश से रत्न एवं आभूषणों का निर्यात अगस्त महीने में जुलाई की तुलना में 29.18 प्रतिशत बढ़कर 13,160.24 करोड़ रुपये (176.40 करोड़ डॉलर) पर पहुंच गया। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 12 सितंबर देश से रत्न एवं आभूषणों का निर्यात अगस्त महीने में जुलाई की तुलना में 29.18 प्रतिशत बढ़कर 13,160.24 करोड़ रुपये (176.40 करोड़ डॉलर) पर पहुंच गया। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अमेरिका, चीन, यूरोप और अन्य देशों की मांग में सुधार से रत्न एवं आभूषणों के निर्यात में सुधार हुआ है।
जुलाई में रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 10,187.04 करोड़ रुपये या 135.85 करोड़ डॉलर का रहा था।
हालांकि, सालाना आधार पर रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 38.84 प्रतिशत घटा है। अगस्त, 2019 में रत्न एवं आभूषण निर्यात 21,518.73 करोड़ रुपये या 301.83 करोड़ डॉलर रहा था।
यह भी पढ़े | Himani Shivpuri Tests Positive For COVID-19: एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी हुई कोरोना संक्रमित.
अगस्त में कट और पालिश किए हीरों का निर्यात 22.16 प्रतिशत घटकर 9,077.33 करोड़ रुपये (121.67 करोड़ डॉलर) रह गया। एक साल पहले समान महीने में यह 11,661.03 करोड़ रुपये (163.8 करोड़ डॉलर) का रहा था।
सोने के आभूषणों का निर्यात अगस्त में 66.25 प्रतिशत घटकर 2,335.22 करोड़ रुपये या 31.30 करोड़ डॉलर रहा। एक साल पहले समान महीने में यह 6,919.28 करोड़ रुपये या 96.74 करोड़ डॉलर रहा था।
अप्रैल से अगस्त की अवधि के दौरान रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 43.59 प्रतिशत घटकर 45,189.76 करोड़ रुपये (600.85 करोड़ डॉलर) रह गया। एक साल पहले समान अवधि में यह आंकड़ा 80,116.65 करोड़ रुपये (1,147.81 करोड़ डॉलर) रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2020 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

