जरुरी जानकारी | गंगवार का जी20 सदस्य देशों से कोविड-19 के हालातों में मिलकर समाधान खोजने का आग्रह

नयी दिल्ली, 11 सितंबर श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने जी-20 सदस्य देशों से कोविड-19 महामारी से पैदा हुई समस्याओं का मिलकर समाधान ढूंढने का आह्वान किया।

गंगवार बृहस्पतिवार शाम को जी-20 सदस्य देशों के श्रम एवं रोजगार मंत्रियों की एक वर्चुअल बैठक में बोल रहे थे।

यह भी पढ़े | PAN Card को लेकर रहे सचेत, अगर की ये गलती तो भरना पड़ेगा 10,000 रुपए का जुर्माना.

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ श्रम मंत्री गंगवार ने जी-20 सदस्य देशों से कोविड-19 संकट से पैदा हुई समान समस्याओं के लिए मिलकर समाधान ढूंढने का आग्रह किया।’’

उन्होंने कहा कि इस महामारी ने जीवन शैली के एक नए तरीके को जन्म दिया है और कामकाज के तौर-तरीकों को बदला है।

यह भी पढ़े | Dr Tsering Landol: लद्दाख की पहली महिला डॉक्टर, माइनस 35 डिग्री तापमान में करती थीं मरीजों की सेवा.

महामारी के प्रभाव को सीमित करने के लिए क्षेत्र आधारित कदम उठाने की बात करते हुए गंगवार ने कहा कि कामगारों की समस्या को कम करने के लिए भारत ने उनके नियोक्ताओं को उनके वेतन एवं पारिश्रमिक का भुगतान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

गंगवार ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को अस्थायी तौर पर बसेरा, खान-पान और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए। प्रवासी मजदूरों को खाद्यान्न वितरण करने के लिए भारत सरकार ने ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ योजना की शुरुआत की है।

बैठक में कोविड-19 के प्रभावों पर भी चर्चा हुई। गंगवार ने जी-20 युवा रोडमैप 2025 को विकसित करने में सऊदी प्रेसीडेंसी के प्रयासों की सराहना भी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)